फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर, आठ पेटी देसी शराब बरामद और कार जब्त

Mon, 29 Apr 2024 11:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार से 32,000 रुपये की 8 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। आराेपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
कार से जब्त की गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आचार संहिता प्रभावशील होने से वाहन चेकिंग कर शहर में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ और अन्य नशे की सामग्री का परिवहन करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ के लिए निर्देशित किया गया। 

विज्ञापन


इसी क्रम में थाना नागदा पुलिस ने भद्रकाली चामुंडा माता मंदिर तिराहा बायपास रोड नागदा तरफ वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाया गया। आरोपी से उक्त शराब रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछा गया तो उसने दस्तावेज नहीं होने की बात कही। इसके बाद अवैध शराब व शराब परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहन को जब्त कर आरोपी मनोज मीना निवासी जवाहर नगर नागदा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार से 8 पेटी देसी शराब कुल 400 क्वार्टर कीमती करीब 32,000 रुपये बरामद की गई है।  साथ ही उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें