फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पीएम रिपोर्ट के लिए एसआई मांग रहा था रिश्वत, रिकार्डिंग के आधार पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया

Tue, 28 Mar 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, एक एसआई पीएम रिपोर्ट के लिए रिश्वत मांग रहा था। ऐसे में लोकायुक्त पुलिस ने रिकॉर्डिंग के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर घटिया थाने में पदस्थ एसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। जो युवक को पीएम रिपोर्ट देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि आशाराम यादव निवासी शकरखेड़ी तहसील महिदपुर परिवार के एक व्यक्ति की पीएम रिपोर्ट के लिए घटिया थाने पहुंचा था। जहां पदस्थ एसआई प्रेम सिंह यादव यह रिपोर्ट देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

आशाराम और प्रेम सिंह के बीच इस रिपोर्ट के लिए पांच हजार रुपये देने की बात हुई थी, जिसके बाद एसआई प्रेम सिंह यादव यह रिपोर्ट देने वाले थे। लेकिन फरियादी आशाराम इस बीच लोकायुक्त उज्जैन पहुंचा, जहां उसने इस पूरे मामले की शिकायत की थी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले मे रिकॉर्डिंग के आधार पर एसआई के खिलाफ धारा-7 में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें