फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: महाकाल भस्म आरती में शामिल हुईं सारा अली खान, भक्ति में लीन नजर आईं

Wed, 31 May 2023 08:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सारा की जोड़ी विकी कौशल के साथ बनी है। फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान उज्जैन स्थित महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं।
 
विज्ञापन
सारा अली खान महाकाल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं इस दौरान नंदी हॉल में वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु ने बताया, सारा अली खान बाबा महाकाल की भक्त हैं वह समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने आती रहती हैं। आज सुबह भी वे भस्मआरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया, जिसके बाद वह नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

विज्ञापन


भस्मआरती के बाद अभिनेत्री सारा अली खान कोटि तीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं। जहां लगभग एक घंटे उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाया, जिसके बाद वे महाकाल मंदिर में प्रातः सात बजे होने वाली आरती में भी शामिल रही। बताया जाता है कि इंदौर से 11:30 बजे उनकी फ्लाइट है, जिससे वे रवाना होंगी।
विज्ञापन




10:30 बजे की आरती के भी करना चाहती थी दर्शन...
महाकाल दर्शन के दौरान अभिनेत्री सारा अली खान ने मीडिया से तो कोई चर्चा नहीं की लेकिन वह पंडित संजय पुजारी से यह कहते जरूर नजर आई कि मुझे 11:30 वाली फ्लाइट की कोई चिंता नहीं है। मेरी इच्छा है कि भस्मआरती के साथ ही में मंदिर में प्रातः सात बजे होने वाली आरती और 10:30 होने वाली आरती में भी में शामिल रहूं। अभिनेत्री सारा अली खान भस्मआरती और शाम सात बजे होने वाली आरती में तो सम्मिलित रहीं, लेकिन लगभग 7.30 पर वे इंदौर के लिए रवाना हो गई थीं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें