फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भाई-भतीजे ने किया प्लॉट पर कब्जा, वृद्ध ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Wed, 29 Nov 2023 02:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में एक वृद्ध ने प्लॉट पर कब्जा होने से दुखी होकर जहर खाकर जान दे दी। वृद्ध के प्लॉट पर उसके भाई और भतीजे ने कब्जा कर लिया था, जिससे वृद्ध परेशान था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के सदस्यों द्वारा ही प्लॉट पर कब्जा करने से दुखी वृद्ध ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुमराखेड़ा में रहने वाले प्रभुलाल पिता रामा चौहान को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभुलाल ने जहर खाया था। पुत्र हेमराज ने बताया कि पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। उनके प्लॉट पर भाई नंदू और उसके पुत्र नारायण, तेजू, देवीलाल और भेरू कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। पिता का उनसे विवाद भी हुआ था, जिसकी शिकायत थाने पर आवेदन देकर की थी, लेकिन पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया और जांच का हवाला देते रहे। जिससे परेशान होकर पिता प्लॉट पर पहुंचे और जहर खा लिया। कुछ लोगों ने पिता की हालत बिगड़ने की सूचना दी, उन्हें जिला अस्पताल लेकर आये लेकिन रास्ते में मौत हो गई। मामले में अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

मामले में झारडा टीआई राजकुमार कोरी ने बताया कि कुछ दिनों से उज्जैन में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में ड्यूटी लगी हुई थी, कुछ पुलिसकर्मी राजस्थान चुनाव ड्यूटी में गये हुए थे। जिसके चलते शिकायती आवेदन पर जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। अस्पताल चौकी से मर्ग डायरी आने पर कायमी कर विवेचना शुरू की जाएगी और परिजनों के बयान दर्ज किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें