फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पुलिस ने चोरी हुए 22 लाख के मोबाइल फोन बांटे, खोया मोबाइल पाकर शहरवासियों के चेहरे पर आई मुस्कान

Fri, 16 Jun 2023 03:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन पुलिस ने गुरुवार को एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में 100 से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाए। इन मोबाइलों को साइबर सेल पुलिस की मदद से जब्त किया गया है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस ने बांटे खोए मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 100 से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाए। जिनकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं मोबाइल पाकर लोग काफी खुश नजर आए और पुलिस को धन्यवाद देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

उज्जैन पुलिस ने गुरुवार को एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में 100 से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाए। इन मोबाइलों को साइबर सेल पुलिस की मदद से जब्त किया गया है, जिनकी कीमत 22 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गुरुवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह वह मोबाइल हैं, जो पिछले समय किसी भी तरह से गुम हुए हैं। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। प्रेस वार्ता के दौरान ही एसपी सचिन शर्मा ने लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल सौंपे, जिसे पाकर लोगों ने उज्जैन पुलिस को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें