फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दुर्गाष्टमी पर शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में हुई शासकीय पूजा

Wed, 29 Mar 2023 09:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में दुर्गाष्टमी पर शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शासकीय पूजा हुई। प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई। 
 
विज्ञापन
हरसिद्धि मंदिर में पूजा-अर्चना करते उज्जैन कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्रि पर बुधवार को पुजारियों ने मंदिर में तो भक्तों ने घर पर ही मां की आराधना की। सुबह देवीजी के मंदिरों में सिर्फ पुजारियों द्वारा ही अनुष्ठान, हवन और पूजन किया गया। यज्ञ, अनुष्ठान के दौरान पुजारियों ने मंदिर मे विश्व शांति की कामना की। 

विज्ञापन


इस दौरान देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर शासकीय पूजा हुई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शक्तिपीठ की परंपरा अनुसार माता हरसिद्धि को सौभाग्य सामग्री अर्पित कर नगर की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक अवधेश जोशी ने बताया शक्तिपीठ हरसिद्धि में चैत्र व शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर शासकीय पूजा की परंपरा है। दोपहर को कलेक्टर द्वारा देश, प्रदेश व नगर की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई। हरसिद्धि मंदिर में सात्विक पूजा होती है। यहां देवी को मदिरा आदि तामसी सामग्री अर्पित नहीं की जाती है। माता हरसिद्धि को सौभाग्य सामग्री व चुनरी विशेष रूप से अर्पित की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें