फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल एरिया में होटल संचालकों के लिए पुलिस का नया नियम, थाने आकर बताओ, कौन और कहां से आया

Tue, 02 May 2023 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल एरिया में होटल संचालकों के लिए पुलिस ने नया नियम बनाया है। पुलिस के मुताबिक, होटल में कौन और कहां से आया, इस बात की जानकारी थाने आकर देनी होगी।
विज्ञापन
होटल संचालकों के लिए पुलिस का नया नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकाल एरिया में अंधाधुंध खुले कुकुरमुत्ते जैसे कमरेनुमा होटल और गेस्ट हाऊसों पर नगर निगम के बाद पुलिस ने भी शिकंजा कसा है। कलेक्टर ने जहां कमरों की लिस्ट टांगने के निर्देश दिए हैं, वहीं 15 दिन में नगर निगम से फायर एनओसी लेना भी अनिवार्य है। इसी तरह पुलिस द्वारा भी महाकाल क्षेत्र के हर होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्ति की जानकारी तलब कर थाने मंगवाई जा रही है।

विज्ञापन


इंदौर गेट के होटल कलश में यात्रियों के साथ हुई लूट और महाकाल में यात्रियों के साथ दर्शनों के नाम पर और भस्म आरती परमिशन के नाम पर हो रही ठगी और सुरक्षा की दृष्टि से अब पुलिस ने महाकाल क्षेत्र की सभी होटलों धर्मशाला और यात्री गृहों को सख्त निर्देश दिए हैं कि होटल संचालक प्रतिदिन सुबह हर रोज की होटल की जानकारी रजिस्टर सहित थाने पर लाकर उसकी एंट्री सुबह थाने पर कराई जाएगी। साथ ही एक फोटो कॉपी भी लाई जाएगी, जो होटल के रजिस्टर में यात्री के रुकने की एंट्री दर्ज है। उसकी होटल संचालक को थाने पर पूरी जानकारी देना होगी। यात्री कहां से आया था, कब आया था, कितने यात्री थे और कब होटल खाली कर कर गए। सभी होटल संचालकों की सूची महाकाल थाने पर बना ली गई है। 

प्रतिदिन सुबह आठ बजे से इंट्री करने के लिए एक प्रधान आरक्षक की ड्यूटी भी लगाई गई है, जिसके द्वारा समस्त जानकारी दर्जकर हर दिन अधिकारियों को कंट्रोल रूम भेजी जा रही है। महाकाल थाने पर होटलों में रुके यात्रियों के एंट्री करने वाले प्रधान आरक्षक ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ से 11 बजे तक एंट्री का टाइम है। इस दौरान 400 से 500 यात्रियों की सूची प्रतिदिन पहुंच रही है। होटल संचालक जानकारी नहीं देता उसे फोन लगाया जाता है, एक बार के बाद लापरवाही की जाती है तो उस पर चालानी कार्रवाई की जाती है। इधर, पुलिस की सख्ती के बाद होटल वाले लाइन पर आ गए हैं। अब हर दिन की पूरी जानकारी थाने पर दे रहे हैं और प्रतिदिन का रजिस्टर भी ले जाकर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें