संसाधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार शाम बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।
सांध्य आरती के बाद मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां गर्भगृह के बाहर उन्होंने सहपत्निक बाबा महाकाल के दर्शन किए और यहीं से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया।
बताया जाता है कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह कुछ देर नंदी हाल में बैठे, जहां उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। उसके बाद वे श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बने अन्य मंदिरों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और फिर यहां से रवाना हो गए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत सम्मान भी किया गया।