फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, दुर्घटना की थी सूचना पुलिस को मिली लाश

Sat, 13 May 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची वहां पहुंची तो लाश मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में उन्हेल के समीप खजूरिया खान के बीच शुक्रवार रात एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का सिर फट गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी जान गई है।

विज्ञापन


उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला, जिसकी उम्र 50 साल के लगभग है तथा उसका सिर फूटा हुआ था और काफी खून बह रहा था।

पुलिस का कहना है कि संभवत: वाहन दुर्घटना में उसकी मौत हुई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर उसे टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें