फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्यप्रदेश में झुलसाने लगी गर्मी, खरगोन 46 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म

Sat, 13 May 2023 08:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में गर्मी सितम ढाने लगी है। मालवा-निमाड़ इलाके में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। धार-रतलाम में लू का प्रभाव रहा। हालत ये है कि प्रदेश के सात शहरों में दिन का पारा 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। खरगोन में तो अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहा। धार-रतलाम में लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमान सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हई। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। रतलाम, धार, आगर, शाजापुर जिलों में लू चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन का पारा मामूली उछाल पर रहा। शुक्रवार को जहां पारा 45.5 डिग्री तक पहुंचा था, शनिवार को उसने नया उछलते हुए 46 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां 46 डिग्री, धार में 44.7, ग्वालियर में 44.5, गुना में 44.4, रतलाम में 44.2, दमोह-खजुराहो में 44, सागर में 43.6, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की उछाल रही, पर अभी भी रात का पारा सामान्य से कम ही है। प्रदेश में सबसे गर्म रात सागर में रही। सागर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश, आंधी या ओलावृष्टि का कोई सिस्टम नहीं है। बादल भी नहीं छा रहे हैं। इस कारण सूरज की रोशनी सीधे धरती पर आ रही है। जिससे गर्मी का असर बढ़ा है। राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। गुजरात में भी ऐसी ही स्थिति है। इस कारण वहां लू चलने लगी है। यह गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। इससे राजस्थान-गुजरात से सटे जिलों में गर्मी का असर बढ़ा है। राजस्थान में अभी कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी नहीं है। वहीं, हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें