फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: आजीवन कारावास की सजा काट रहा था मानसिक बीमार कैदी, बैरक से निकलते ही तबीयत बिगड़ते हुई मौत

Thu, 25 May 2023 07:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में आजीवन कारावास की सजा काट रहा मानसिक रूप से बीमार कैदी बैरक से निकला। बाहर निकलते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
 
विज्ञापन
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बुधवार सुबह बैरक खुलने के बाद सभी कैदी बाहर निकले और तभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर तत्काल उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि रोज की तरह सुबह छह बजे जेल की बैरकें खुली तो सभी कैदी बाहर निकले। इस दौरान राघवी क्षेत्र में साल 2013 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा सत्यनारायण पिता बगदीराम उम्र 45 साल बाहर निकला और उसकी एकाएक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे तत्काल अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। 

सूचना के बाद भैरवगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि सत्यनारायण को साल 2018 में जेल में लाया गया था और वह मानसिक रूप से बीमार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें