फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: व्यास गद्दी में कथा करते हुए महाराज गोपाल कृष्ण की हार्टअटैक से मौत, उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 23 Jul 2024 04:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गुरु पूर्णिमा पर राजगढ़ में श्रीमदभागवत कथा करने गए थे पंडित गोपाल कृष्ण महाराज। कथा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
कथा के दौरान पंडित गोपाल कृष्ण महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि व्यास गद्दी पर बैठे कोई कथावाचक प्रभु की भक्ति कर रहा हो और उस समय चुपके से भगवान का बुलावा आ जाए। ऐसा ही कुछ उज्जैन के भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज के साथ हुआ है जो कि गुरु पूर्णिमा पर राजगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा करने गए थे, लेकिन यहां कथा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी जान चली गई।  

विज्ञापन


दमदमा क्षेत्र में रहने वाले पंडित गोपाल कृष्ण महाराज राजगढ़ में अपने गुरु के समाधि स्थल पर इस वर्ष पाढ़लिया आंजना समाज और श्री सद्गुरु सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का परायण करने गए थे। महाराज जी इस कथा के दौरान भक्तों को अभ्यास करने से हर काम सफल होने की बात कहने के साथ ही भजन सुना रहे थे। इस दौरान कथा स्थल की स्थिति कुछ ऐसी थी जहां भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज भजनों के माध्यम से प्रभु की भक्ति में कर रहे थे। सभी श्रद्धालुजन नृत्य कर भगवान की आराधना कर रहे थे। तभी अचानक महाराज जी ने भजन गाना बंद कर दिया और व्यास गद्दी पर ही गिर गए। 

अचानक से शांत हुए महाराज जी को देख सभी दंग रहे गए। नृत्य कर रहे श्रद्धालु और सेवा समिति के लोग तुरंत महाराज जी के पास पहुंचे, लेकिन उनकी हालत ज्यादा खराब थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तक पहुंचते समय ही उनकी मौत हो गई। महाराज जी की इस प्रकार से मौत होने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में उनके अनुयायी कथा स्थल पर पहुंचे जोकि इस घटना पर बिलख बिलख कर रो रहे थे। 
विज्ञापन



अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़।

दमदमा उज्जैन लाया गया पार्थिव शरीर
महाराज जी की मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल दमदमा उज्जैन पर लाया गया, जहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन और महाराज श्री के अनुयायी शामिल हुए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो 
भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज की मौत आखिर किस तरह से हुई इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि जिस समय यह कथा चल रही थी उस समय इसका लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था। घटना के दौरान के वीडियो में एक और महाराज जी भजन गाते हुए प्रवचन देते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं श्रद्धालु भी उनके भजनों पर नाचे गाते दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें