फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: फूल लेने जा रहे महंत को चैनल बंद कर पीटा, यात्री गृह की महिला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से एक महंत के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महंत फूल लेने जा रहा था, उसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
महंत को चैनल बंद कर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में कहारवाड़ी स्थित परमधाम आश्रम का महाराज शनिवार सुबह फूल लेने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान क्षेत्र में यात्री गृह चलाने वाली महिला ने दो साथियों के साथ उसे घेर लिया और खींचकर यात्री गृह में ले गए और चैनल बंद कर बेरहमी से पीटा। घायल महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महाकाल पुलिस ने बताया कि स्वामी बोधानंद महाराज कहारवाड़ी में स्थित परमधाम आश्रम में पूजा-पाठ करता है। आश्रम के सामने ही यात्रीगृह संचालित करने वाली ममता पत्नी कोमल खराड़ी उसके पुत्र अंकित खराड़ी, ममता के बहन के पुत्र गौरव ने शनिवार सुबह स्वामी बोधानंद के साथ उस समय मारपीट शुरू कर दी जब वह पूजा के लिए फुल लेने के लिए जा रहा था।

तीनों ने पहले तो उसे आश्रम के बाहर ही लाकर पीटा और उसे खींचते हुए अपने यात्रीगृह ले गए और वहां चैनल बंद कर उसके साथ मारपीट की। स्वामी का शोर सुनकर आसपास के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर महाकाल थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्वामी बोधानंद को मुक्त करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं स्वामी बोधानंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपित उससे पुरानी रंजिश रखते है। इस वजह से उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन


जनसुनवाई में की थी शिकायत...
स्वामी बोधानंद ने बताया कि आसपास के रहवासी तथा वह महिला से काफी परेशान है। महिला उसे जाति सूचक शब्द कहने व छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। तीनों आरोपितों के खिलाफ कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, निगम आयुक्त रोशन सिंह को भी जनसुनवाई में शिकायत की जा चुकी है। गुरुवार को ही पुलिस ने उसे बयान दर्ज करवाने के लिए महाकाल थाने बुलाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें