फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: एक बाप बेटी को जंजीरों में कैद कर ले जा रहा, जब दास्तान सुनाई तो सब रह गए सन्न

Sat, 17 Jun 2023 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में अशोक नगर का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर इलाज करवाने बागेश्वर धाम के दरबार जा रहा है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी काफी समय से बीमार है। उसने कई जगहों पर इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
जंजीरों में कैद बिटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथों में जंजीर उस पर लगाया गया ताला और इस जंजीर का सिरा एक व्यक्ति के हाथों में, जो कि बार-बार लड़की को ठीक से चलने की हिदायत देकर धकिया रहा था। इस दृश्य को देवासगेट थाना क्षेत्र में जिसने भी देखा कुछ देर के लिए उसे जंजीरों में लड़की को कैद कर ले जाने वाले व्यक्ति पर इतना गुस्सा आया कि वह इस निर्दयता के लिए उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दे। लेकिन जब कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को रोककर उसकी दास्तान सुनी तो सब सन्न रह गए। 

विज्ञापन


पूरा मामला कुछ इस तरह है कि मूलतः अशोक नगर का रहने वाला वीरेंद्र कुशवाह वर्तमान मे इंदौर के देवगुराडिया में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह जिसके हाथों में जंजीर डालकर अपने साथ ले जा रहा है, वह और कोई नहीं बल्कि उसकी इकलौती बेटी काजल है, जिसकी उम्र 13 साल है।

वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से बीमार है और कई लोगों ने बताया कि उस पर कुछ ऊपरी हवा है, जिसके चलते बेटी या तो स्वयं के शरीर को घायल कर लेती है या परिजनों के साथ मारपीट करती है या फिर सड़कों पर दौड़कर लोगों को नुकसान पहुंचाती है। ऐसी हालात में न चाहते हुए भी वीरेंद्र को दिल पर पत्थर रखकर बेटी के हाथों को बांधकर जंजीरों में जकड़कर ताला बांधकर रखना पड़ता है।
विज्ञापन


अब बस बागेश्वरधाम सरकार का ही आसरा...
वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि वह बेटी का कई स्थानों पर इलाज करवा चुके हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब इलाज के लिए वह बेटी को लेकर बागेश्वर धाम जा रहे हैं। बागेश्वर धाम जाने के लिए ही वह बेटी को बस में बैठाकर हाथों में जंजीर डालकर ट्रेन से बागेश्वर धाम जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें