फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इस्कॉन की तीन लाख किलोमीटर लंबी पदयात्रा पहुंची उज्जैन, 18 भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

Sat, 18 Feb 2023 02:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

छह बार भारत की परिक्रमा कर चुकी इस्कॉन की तीन लाख किलोमीटर की पदयात्रा महाशिवरात्रि पर उज्जैन पहुंची। इस्कॉन मंदिर में इस यात्रा का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। पदयात्रा में आए 18 भक्तों ने महाकाल के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन
इस्कॉन की पदयात्रा उज्जैन पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार भारत की परिक्रमा कर चुकी इस्कॉन की पदयात्रा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। इस्कॉन मंदिर में यात्रा का परंपरागत तरीके से अभिनंदन व स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा कर उज्जैन आए इस्कॉन के 18 अनुयायी महाकाल लोक पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि इस्कॉन की इस सातवीं पदयात्रा परिक्रमा में लगभग 18 भक्तों का दल और छह बैलगाड़ी हैं। इसमें चैतन्य महाप्रभु नित्यानंद प्रभु विराजमान हैं। उन्हें लेकर गुजरात के द्वारका से बिंदु सरोवर, जयपुर, पुष्कर, बदरीनाथ, हरिद्वार, वृंदावन होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंची है। यात्रा कुछ दिन यहां रुकेगी। इसके बाद यह यात्रा जबलपुर होते हुए प्रयागराज कुंभ मेले में जाएगी। इस यात्रा के प्रबंधक आचार्य दास ने बताया कि यात्रा के साथ-साथ हरि नाम संकीर्तन ग्रंथ वितरण और प्रसाद वितरण चल रहा है।

इस्कॉन मंदिर में हुआ यात्रा का स्वागत
इस्कॉन मंदिर में इस यात्रा का परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया। यात्रा के प्रबंधक आचार्य दास ने बताया इस्कॉन मंदिर में 18 और 19 फरवरी तक महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। अद्भुत संयोग है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें