फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: प्रतिबंध के बावजूद चला रहे थे हिंगोट, पुलिस ने घेराबंदी कर सात युवकों को हिरासत में लिया

Sat, 25 Nov 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक हिंगोट चलाने वाले सात युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों के पास से 13 हिंगोट भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
हिंगो चलाने वाले सात युवक हिरासत में लिए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतिशबाजी के दौरान जान को खतरा उत्पन्न करने वाले हिंगोट पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी चौबीस खंबा माता मंदिर के पास हिंगोट चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सात युवकों को हिरासत में लिया है। जिनके खिलाफ जिलाधीश के आदेश का उल्लघंन करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने हिंगोट चलाने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन बीती रात कुछ युवक चौबीस खंबा माता मंदिर के पास गली में आतिशबाजी के साथ हिंगोट चला रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिंगोट चलाने वालों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सात युवक हिरासत में आये हैं। जिसमें लखेरवाड़ी का रहने वाला मयंक पिता जितेन्द्र सोलंकी (20) रत्नेश पिता राजेश बबुलिया (22) मालीपुरा, सिद्धार्थ पिता राजकुमार (23) व्यायाम शाला की गली, विनायक पिता कमल सोनी (21), हर्षवर्धन पिता कमल सोनी (22), यश पिता संतोष सोलंकी (23) और उज्जवल पिता विक्रम पंवार (21) सभी बहादूरगंज के रहने वाले हैं।

सभी के खिलाफ जिलाधीश के आदेश का उल्लघंन करने की धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया है। सातों युवको के पास से 13 हिंगोट के साथ पटाखे भी जब्त किए गए हैं। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि हरिहर मिलन से पहले हिंगोट पर लगाये गये प्रतिबंध को पुलिस क्षेत्र में घूमकर सभी को हिंगोट नहीं चलाने की हिदायत दी थी। बावजूद रात में हिंगोट चलाए जा रहे थे। जिसके तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें