फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जल यंत्रालय के निरीक्षण में मिली खामियां, रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर तीन इंजीनियर्स को नोटिस जारी

Thu, 25 May 2023 12:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: प्रभारी जलकार्य समिति, अपर आयुक्त, सहायक आयुक्त ने संयुक्त रूप से गऊघाठ जलयंत्रालय का निरीक्षण किया था। तो यह खामियां पाई गई थी कि लाकूलेट की सफाई दो साल से नहीं हुई। फिल्डर बेड की वाशिंग भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गऊघाट के जलयंत्रालय के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में खामी और उचित रख-रखाव की गड़बड़ी सामने आने के बाद तीन इंजीनियरों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं एक इंजीनियर को अफसरों से अभद्रता करने पर नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त रौशन सिंह ने प्रभारी सहायक यंत्री राजीव गायकवाड़, इंचार्ज गऊघाट यंत्री मनोज खरात, प्रयोगशाला इंचार्ज गऊघाट हीरा सिंह मोरी, प्रभारी उपयंत्री कमलेश कजोरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि जब गत दिनों प्रभारी जलकार्य समिति, अपर आयुक्त, सहायक आयुक्त ने संयुक्त रूप से गऊघाठ जलयंत्रालय का निरीक्षण किया था। तो यह खामियां पाई गई थी कि लाकूलेट की सफाई दो साल से नहीं हुई। फिल्डर बेड की वाशिंग भी नहीं की जा रही है। इस वजह से शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। नियमित रूप से निरीक्षण नहीं किए जाने से अव्यवस्था बनी हुई हैं और निगम की छबि धूमिल हो रही है। इसलिए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही अभद्रता के लिए नगर निगम आयुक्त ने प्रभारी उपयंत्री कमलेश कजोरिया को निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता किए जाने पर कारण नोटिस किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें