फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: आभूषण शोरूम के काउंटर से निकाले 36 लाख जमा किए सिर्फ 31, धोखाधड़ी करने वाला कैशियर गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 11:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: ज्वेलरी शोरूम में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 36 लाख रुपये काउंटर से बैंक में जमा कराने लिए थे, लेकिन पांच लाख रुपये गोल कर दिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण शोरूम के कैशियर की लाखों रुपए देखकर नियत खराब हो गई। उसने काउंटर से रुपये निकालकर अपने पास रख लिए और लापता हो गया। शोरूम के सहायक प्रबंधक ने कैशियर के खिलाफ अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस कैशियर को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


माधवनगर थाना क्षेत्र से कुछ कदमों की दूरी पर आभूषणों का शोरूम डीपी बना हुआ है। शनिवार देर शाम को यहां सहायक प्रबंधक मोहन कुमार व्यास निवासी जयपुर राजस्थान में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि शो रूम के कैशियर गौतम पिता सुरेश जैन को कैश काउंटर में रखें 36 लाख रुपए आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने के लिए कहा था। लेकिन उसने 36 लाख रुपए निकाल लिए और 31 लाख रुपए शोरूम के खाते में जमा करने के बाद पांच लाख रुपए अपने पास रखकर अमानत में खयानात की है। कैशियर दो दिनों से शोरूम पर भी नहीं आया है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 406, 420 का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू की शिवाजीनगर में रहने वाले कैशियर गौतम जैन को दबिश देकर हिरासत में लिया गया है। शो रूम के प्रबंधक द्वारा यह घटनाक्रम 26 सितंबर का होना बताया जा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी करने वाले कैशियर को शोरूम की शाखा से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि कैशियर ने कर्ज होने पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें