फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्मारती में भगवान गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दर्शन

Wed, 15 May 2024 08:14 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सप्तमी तिथि पर बुधवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाकर भगवान को सजाया गया।
विज्ञापन
बुधवार की भस्मारती मे बाबा महाकाल ने दिए श्री गणेश स्वरूप मे दर्शन.....
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मेa आज वैसाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सप्तमी तिथि पर बुधवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रंगार किया गया और उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की गूंज भी गुंजायमान हो गई।
 

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल  

 

 

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल  

 

 

भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें