फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: संकट चतुर्थी पर भक्तों के कष्ट हरेंगे बाबा महाकाल; गणेश स्वरूप में आभूषणों से हुआ शृंगार

Mon, 29 Jan 2024 09:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

संकट चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल के आभूषणों से हुए शृंगार को श्रद्धालु देखते ही रह गए। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।
 
विज्ञापन
बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ कृष्ण पक्ष की संकट चतुर्थी सोमवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आभूषणों से श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में आज मस्तक पर सर्प का उपयोग किया गया। साथ ही भगवान श्री गणेश का स्वरूप आकर्षित कर रहा था। बताया जाता है कि शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में संकट चतुर्थी पर आज सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद कपूर आरती की गई। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलो के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया और पगड़ी धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें