फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अज्ञात वाहन ने ऐसा कुचला की आधार कार्ड से करना पड़ा पहचान, देवास वापस लौटते समय हुई दुर्घटना

Tue, 21 May 2024 09:50 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

देवासरोड लालपुर के आगे सड़क दुर्घटना की सूचना पर नागझिरी थाना पुलिस पहुंची थी। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी, जिसे अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला था। शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई।

मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक का नाम रोहित पिता उमराव मालवीय (25) निवासी लालपुर है। परिजनों ने बताया कि देवास में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गमी होने पर वह गया था। सुबह वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि रोहित मजूदरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें