फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चिंतामन के दर्शन कर लौट रहे परिवार को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति और पोता घायल

Tue, 26 Sep 2023 09:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के चिंतमण गणेश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पोता घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के चिंतामण ब्रिज पर तेज गति से आ रही बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुघर्टना में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति और पोता घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला था।
विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर में रहने वाला नाथुलाल (60) पत्नी रंभाबाई (54) और पोते अथर्व (10) के साथ चिंतामण मंदिर दर्शन करने गया था। जहां से दोपहर में 3:00 बजे लौटते समय चिंतामण ब्रिज पर तेजगति से आई बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी रंभाबाई की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जबकि पति और पोता गंभीर घायल हुए है। लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से पति और पोता को निजी अस्पताल में ले जाया गया। एसआई रविन्द्र कटारे ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चालक बस लेकर भाग निकला था। जिसकी तलाश के लिये आसपास लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें