फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: केले खरीदने के लिए रुका तो लगी 2.10 लाख की चपत, जानिए क्या है मामला

Sat, 12 Aug 2023 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में केले खरीदने रुके एक युवक के मौका देखकर उसका बैग चुरा लिया। उसमें 2.10 लाख रुपये रखे थे। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
केले खरीदने रुके युवक को लगी चपत. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में केले खरीदने के लिए रुकना एक युवक को मंहगा पड़ गया। अज्ञात बदमाशों ने मौका मिलते ही उसका 2,10,000 रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। पुलिस की जांच में बैग में रखी बैंक पासबुक सड़क पर पड़ी मिली है।

विज्ञापन


उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम लेकोड़ा आंजना निवासी महेश पिता भागीरथ जाट उन्हेल में जिला सहकारी मर्यादित बैंक गए थे। वहां उन्होंने 2.10 लाख रुपये निकाले। सीधे खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। जब वह बस स्टैंड पर केले खरीदने के लिये रुके तो उन्होंने अपना बैग बाइक के हैंडल पर टांगा और केले का भाव पूछने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। महेश ने पैसे देने के लिए बेग देखा तो वह गायब था। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की। किसी को भी बैग लेकर जाते कोई दिखाई नहीं दिया। 2.10 लाख रुपये की लूट की खबर मिलते ही पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। 

घटनाक्रम का पता करने पर सामने आया कि मामला चोरी का है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाई। जिस स्थान पर बाइक खड़ी थी, वह कैमरे के जद में नहीं था। पुलिस ने आसपास सुराग तलाशने का प्रयास किया। करनावद मार्ग पर बैंक डायरी और दस्तावेज पड़े मिले। बदमाश ने दस्तावेज निकालकर फेंक दिए थे। बैग के साथ रुपये लेकर भाग निकला। वारदात में किसी नाबालिग के शामिल होने की बात कही जा रही है। उसके साथी भी वारदात के समय मौजूद रहे होंगे। उन्हेल थाना पुलिस के अनुसार मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। महेश के बैंक से बस स्टैंड तक आने वाले रास्ते पर लगे कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे है, ताकि पता लग सके कि उनका पीछा कौन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें