फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: स्कूली बच्चों से भरी मैजिक बेकाबू होकर पलटी; हादसे में 14 बच्चों को आई चोट, चालक फरार

Tue, 12 Mar 2024 10:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ग्राम आकासौदा और बामोर के बीच स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटने का हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मैजिक में सवार बच्चों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा स्कूली वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक रास्ते में संतुलन बिगड़ने के बाद पलटी खा गई। मैजिक में 14 बच्चे सवार थे। सभी को मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि सुबह ग्राम आकासौदा और बामोर के बीच स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसा होते ही ग्रामीणों ने मैजिक में सवार बच्चों को बाहर निकाल लिया था और समीप निजी डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा दिया था। 

जांच के दौरान सामने आया कि स्कूली बच्चे आसपास ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं और ग्राम बामोरा स्थित एसजीएम इंग्लिश स्कूल में अध्ययनरत हैं। सभी बच्चे कक्षा चौथी से छठी क्लास के हैं। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए थे। चिंतामण थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला था। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें