फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दर्शन करने गई थी मां-बेटी, घर में अकेले बुजुर्ग ने लगा ली फांसी

Sun, 19 Feb 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आबूखाना में रहने वाले 65 वर्षीय मोहनलाल पिता हीरालाल कीर ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय पर उनकी पत्नी और बेटी गायत्री महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरवगढ़ के समीप आबूखाना में रहने वाले एक वृद्ध ने दोपहर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी मंदिर में दर्शन करने गई थी और वापस लौटी तो लाश लटकी मिली। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के आबूखाना में रहने वाले 65 वर्षीय मोहनलाल पिता हीरालाल कीर ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय पर उनकी पत्नी और बेटी गायत्री महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद जब दोनों मां-बेटी वापस लौटी तो उन्हें घर में मोहनलाल की लाश लटकी मिली। महिलाओं का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें