फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महामंडलेश्वर स्वामी विश्वातमानंद पहुंचे उज्जैन, गर्भग्रह में पहुंचकर किया पूजन-अर्चन

Wed, 23 Oct 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महामंडलेश्वर स्वामी विश्वातमानंद उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गर्भग्रह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। साथ ही बाबा महाकाल से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी विश्वातमानंद उज्जैन दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर अनंत विभुषित 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज आज यानी बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां गर्भगृह में पहुंचकर अपने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महामंडलेश्वर विश्वात्मानंद ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का विशेष पूजा अर्चन किया, जिसके बाद में नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते देखे गए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद महामंडलेश्वर विश्वात्मानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में सिंहस्थ भूमि पर स्थाई निर्माण करने के निर्देश की जमकर सराहना की।

आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि स्थाई निर्माण होने से साधु संत यहां आसानी से रह सकेंगे और उनके भक्तों को भी यहां आने जाने में अब कोई असुविधा नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल काफी अच्छी है। वैसे भी मठ मंदिरों में पूरे वर्ष ही साधु संत और श्रद्धालु आते रहते हैं। बाबा महाकाल की महिमा बताते हुए अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि बाबा महाकाल सारे जगत के पालनहार हैं। शिव ही आत्मा है और आत्मा ही शिव है और शिव के द्वारा मिला आत्मज्ञान ही मुक्ति का साधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें