फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Bhasm Aarti: भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देखते ही रह गए भक्त, चांदी के मुकुट में दिखे बाबा

Fri, 19 Jan 2024 11:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Baba Mahakal Aaj Ke Darshan: उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भस्म आरती का शृंगार जिसने देखा, देखता ही रह गया। शुक्रवार को बाबा महाकाल का शृंगार चांदी के वर्क से किया गया। उन्होंने चांदी का मुकुट भी धारण किया था।
विज्ञापन
महाकाल भस्म आरती दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोष शुक्ल पक्ष की नवमी शुक्रवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का कुछ ऐसा शृंगार किया गया कि श्रद्धालु बाबा महाकाल के इस स्वरूप को देखते ही रह गए। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का तिलक लगाकर शृंगार हुआ। फिर उन्होंने भस्म रमाई। उसके बाद चांदी का मुकुट पहनाकर बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के भक्तों को दर्शन करवाए गए। 
विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद कपूर आरती की गई। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। भगवान का सूखे मेवों से शृंगार करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर  महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और आभूषण भी पहनाए  गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी
बाबा महाकाल की भस्म आरती मे वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शनों के लिए उज्जैन आए। इनके पहले भी कहीं वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने इसी सप्ताह आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें