फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल में नजर आए भगवान श्री राम, शेषनाग और मां गंगा के मुकुट से सजे बाबा महाकाल

Sun, 21 Jan 2024 08:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा महाकाल के श्री राम रूपी भव्य स्वरूप का लाखों भक्तों ने किया दर्शन। बाबा ने शेषनाग और मां गंगा का नवीन मुकुट धारण किया। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल में दिखा श्री राम का स्वरूप। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर शृंगार हुआ फिर उन्होंने भस्म रमाई और उसके बाद बाबा महाकाल ने शेषनाग और मां गंगा का नवीन मुकुट धारण किया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। उसके बाद कपूर आरती की गई। बाद मेंभगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 

भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल ने शेषनाग और मां गंगा के नवीन मुकुट को धारण किया और आभूषण भी पहने। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें