गिरने से एक मूर्ति के पंजे टूटकर अलग हो गए
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिन में करेंगे ठीक
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा है कि शहर में काफी तेज आंधी थी, कई पेड़ उखड़ गए हैं। महाकाल लोक में कुछ मूर्तियां गिरी हैं। सभी मूर्तियां एफआरपी की थी जिन्हें सुंदरता के दृष्टिगत सीमेंटेड नहीं किया गया था। सिर्फ यही मूर्तियां गिरी हैं, बाकि कहीं कुछ नहीं हुआ। घटना के समय महाकाल लोक में हजारों लोग उपस्थित थे। जल्द ही मूर्तियों को पत्थर की मूर्तियो में परिवर्तित किया जाएगा। इन मूर्तियों के 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की है इसलिए कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। यह भी देखा जाएगा कि बाकी मूर्तियों की जमावट ठीक है या नहीं।
महाकाल लोक में मूर्तियां टूटने की जांच करेगी कांग्रेस
उज्जैन में आंधी से महाकाल लोक की मूर्तिंयां क्षतिग्रस्त होने के मामले में कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगाए हैं। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मामले की जांच को लेकर कमेटी भी गठित कर दी है। जिसमें सज्जन सिंह वर्मा, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, शोभा ओझा, महेश परमार, मुरली मोरवाल, केके मिश्रा को शामिल किया गया है। मामले में जांच कमेटी जल्द ही उज्जैन पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं कमेटी पत्रकार वार्ता कर अपनी बात भी रखेगी।