फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बेंगलुरु के भक्त ने किए रजत आभूषण दान, 3.756 किलो चांदी से बना है चांदी का मुकुट-नागधारी कुंडल

Thu, 15 Feb 2024 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

कर्नाटक के एक भक्त ने बाबा महाकाल को तीन किलो चांदी का मुकुट और कुंडल भेंट किए हैं। पुजारियों ने उनका स्वागत किया है। 
विज्ञापन
महाकाल को भेंट किया गया मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्नाटक के बेंगलुरु से पधारे नागमर्राल्ली सूर्यकांत ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चांदी का मुकुट भेंट किया है। जारी एवं पूर्व समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट, दो नग चांदी के नागधारी कुंडल भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किए हैं। इसका कुल वजन 3 किलो 756 ग्राम है।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रंबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रंबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि  में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें