फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक, कहा-भस्म आरती देखकर हो गई धन्य

Fri, 05 Jan 2024 01:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

टीवी कलाकार और अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक आज बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने भगवान की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन किए। 
विज्ञापन
अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक महाकाल मंदिर पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध अभिनेत्री और टीवी कलाकार ऐश्वर्या पाठक आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर मैं धन्य हो गई। 
विज्ञापन


टीवी कलाकार और अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक आज बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने भगवान की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। बाबा महाकाल के निराकार से सरकार होने के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या पाठक ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं आज धन्य हो गई। बाबा महाकाल से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है, उन्हें जो देना है वह हमें देंगे। आपने बताया कि आने वाले दिनों में मेरी दो फिल्म आने वाली हैं इसके बारे में मैं अभी तो नहीं बता सकती, लेकिन जल्द ही बाबा महाकाल के इसी आंगन से मैं इस बारे में सभी को बताऊंगी। आपने बताया कि टीवी के कई सीरियल पर मैं काम कर चुकी हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें