फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain LS Election Result: फिरोजिया बोले- मैं महाकाल का गण, जो जिम्मेदारी मिलेगी पूरी निष्ठा से निभाउंगा

Wed, 05 Jun 2024 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नवनिर्वाचित सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि मैं तो महाकाल का गण हूं। दिल्ली में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन
उज्जैन में प्रेस को संबोधित करते हुए अनिल फिरोजिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में दो प्रतिशत मतदान कम रहने के बाद भी उज्जैन-आलोट क्षेत्र की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया। मुझे पिछले चुनाव की अपेक्षा और भी अधिक वोट देकर विजयी बनाया। इसके लिए सभी का धन्यवाद... यह बात उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर सांसद बने अनिल फिरोजिया ने बुधवार को कहीं। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फिरोजिया ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का गण हूं। दिल्ली में मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। 

विज्ञापन


जब पत्रकारों ने आगामी कार्यकाल में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर सवाल किए तो फिरोजिया ने कहा कि नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि शिप्रा प्रोजेक्ट की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए 650 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। उज्जैन से झालावाड़ रेल लाइन के लिए नवीन कार्य करना, उज्जैन के जलसंकट को मिटाने के लिए सेवरखेड़ी क्षेत्र में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि परिणामों ने बता दिया कि जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। इस बार तराना और महीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भी मुझे अच्छी बढ़त मिली है। वहां इस समय कांग्रेस के विधायक हैं। यह बताता है कि मैं 3,74,843 वोटों से जीता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें