उज्जेैन में शिव लिंग पर इस तरह लिपटा रहा सांप
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो अभी भगवान शिव की भक्ति का श्रावण मास शुरू भी नहीं हुआ है और इसके पहले ही भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। ऐसा ही कुछ उज्जैन के एक शिव मंदिर में हुआ है, जहां पर भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को जब भगवान शिव के साथ 6 फीट लंबे सांप के दर्शन हुए तो यहां भक्तों की भीड़ लग गई। लगभग एक घंटे तक सांप शिवलिंग पर लिपटा रहा और उसके बाद फिर यहां से चला गया।
ये नजारा ढाबा रोड स्थित 84 महादेव क्रमांक 84/52 के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला। मंदिर में बने यहां शिवलिंग से कोबरा लिपटा हुआ मिला। यह नजारा दोपहर में मंदिर के पट बंद होने के बाद क्षेत्र में रहने वाले नियमित श्रद्धालु शुभम राठौर ने देखा। उन्होंने बताया कि वर्षों से वह ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना नियमित दर्शन करते हैं और दोपहर में पट बंद होने के बाद जब भगवान का शृंगार होता है। उसके दर्शन करने भी जाते हैं। आज जब वे शृंगार दर्शन के लिए यहां पहुंचे तो मंदिर में कोई नहीं था। शिवलिंग पर कोबरा सांप विराजमान थे। उनकी मुद्रा ऐसी थी। जिसे उन्होंने इससे पहले केवल महादेव की तस्वीरों में देखा था। उन्होंने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से उन्हें यह अद्भुत नजरे के दर्शन करने का अवसर मिला है। शिवलिंग पर कोबरा सांप का उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया और फोटो भी खींची।