फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 'मैं सीएम मोहन यादव बोल रहा हूं...', मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को फोन पर सुलझाया

Fri, 23 Feb 2024 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

सीएम मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। उनकी परेशानियों को समझा और निराकरण के लिए निर्देश दिए। सीएम का ये अलग अंदाज चर्चा में है। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने शिकायतकर्ताओं से चर्चा की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कार्यशैली के अंदाज से लगातार सुर्खियों में बने हैं। अब उन्होंने लोगों से बात की और शिकायत सुनी। फोन पर ही उनकी समस्या का समाधान किया। 
विज्ञापन


बता दें सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूम में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। उन्होंने सुनैना जी को आश्वत किया कि शिकायत के निराकरण के साथ ही आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

ग्राम पंचायत अक्याजस्सा निवासी नवीन माथु ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित हैं। साथ ही बैंक द्वारा उनका खाता भी बंद कर दिया गया है, जिनसे उन्हें राशि निकालने में समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवीन माथु जी से कहा कि आपकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आवेदक नवीन माथु जी से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मिले और विस्तार से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के निर्देश दिया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीष मालवीय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ,नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें