फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मुंबई में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति नागदा में गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की सूचना पर ट्रेन से दबोचा

Wed, 15 Feb 2023 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुंबई के ईस्ट क्षेत्र निवासी राजेश शाह ने अपनी पत्नी मेघा की हत्या कर दी थी और लाश को घर में छोड़कर बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया। सूचना के बाद उसे नागदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से चार दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को नागदा रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेन में बैठकर भाग रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अनुसार मुंबई के ईस्ट क्षेत्र निवासी राजेश शाह ने अपनी पत्नी मेघा की हत्या कर दी थी और लाश को घर में छोड़कर बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया। सूचना मिली थी कि वह पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से कहीं फरार हो रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम की सूचना के बाद ट्रेन के नागदा पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नागदा की रेलवे पुलिस ने महाराष्ट्र से आए एसआई संजय नावेले, प्रधान आरक्षक रमेश, अमोल कोटे और विनायक राउत को गिरफ्तार आरोपी सुपुर्द किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें