फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: प्रेम विवाह में युवती ने खाया जहर, मायके वालों ने लगाया आरोप- ससुराल वालों ने हमारी बेटी को मार दिया

Sun, 21 May 2023 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन की इंदिरा नगर में रहने वाली युवती ने शनिवार रात को जहर खाकर आत्मत्या कर ली। मायके से आए उसके परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उसने यहीं रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था और परिजनों ने उसे मारा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर में रहने वाली हर्षिता पति शैलेन्द्र (25) ने शनिवार रात को अपने घर में जहर खा लिया था। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका आगर में है तथा उसकी मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले उज्जैन आ गए थे। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता नितिन कुमार ने बताया कि उनकी बेटी हर्षिता ने वर्ष 2019 में इंदिरा नगर में रहने वाले शैलेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था और उसके परिवार लोग हर्षिता को परेशान करते थे। पिता ने शैलेन्द्र के परिवारवालों पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें