फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जमीन नपती करने गए पटवारी को मारा चांटा, शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज

Sun, 21 May 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

 ग्राम मलोड़ा में रहने वाले भेरूसिंह राजपूत के खेत पर पटवारी मनीष पिता राकेश गुप्ता खेत की जमीन की नपती करने गया था। इस दौरान खेत मालिक का रिश्तेदार चेनसिंह और नंदकिशोर पहुंचे और पटवारी मनीष को नपती करने से रोका तथा उसे थप्पड़ मार दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के भाटपचलाना के समीपस्थ ग्राम में शनिवार को पटवारी खेत की नपती करने गया था। इस दौरान खेत मालिक ने पटवारी को नपती करने से रोका और विवाद कर उसे थप्पड़ मार दिया। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

भाटपचलाना थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम मलोड़ा में रहने वाले भेरूसिंह राजपूत के खेत पर पटवारी मनीष पिता राकेश गुप्ता खेत की जमीन की नपती करने गया था। इस दौरान खेत मालिक का रिश्तेदार चेनसिंह और नंदकिशोर पहुंचे और पटवारी मनीष को नपती करने से रोका तथा उसे थप्पड़ मार दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। विवाद के पटवारी बिना नपती किए वहां से लौटा और थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसके आवेदन पर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें