फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल की शरण में पहुंचे बृजभूषण सिंह, नंदी हॉल में बैठकर किया बाबा का विशेष पूजन

Fri, 28 Jul 2023 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Brij Bhushan Sharan Singh in Ujjain : भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा की विशेष पूजन किया।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकाल मृत्यु के भय को हरने वाले बाबा महाकाल के दरबार में लगातार वीआईपी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर अद्भुत और दिव्य आरती का लाभ लिया। सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन




बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका दुप्पटा, स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। 

नंदी हॉल से किए दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों मंदिर के गर्भ गृह में सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। इसीलिए सांसद बृजभूषण शरण सिंह को नंदी हॉल में बैठकर ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करना पड़ा। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें