फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दो लाख में होता था दुल्हन का सौदा, फिर वही बनती लुटेरी, पुलिस के नाम पर कई दूल्हों को किया ब्लैकमेल

Mon, 06 May 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में दो लाख में दुल्हन का सौदा होता था। फिर वही लुटेरी दुल्हन बन जाती थी। अब तक 12 थानों में प्रकरण दर्ज हो चुका है। पुलिस के नाम पर भी कई दूल्हों को ब्लैकमेल किया था।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के भोरासा थाने की पुलिस ने उज्जैन के एकता नगर पहुंचकर मुखबिर की सूचना पर एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो की कुंवारे लड़कों से शादी करने के नाम पर पहले उन्हें अपने जाल में फंसाती थी और बाद में शादी के इस नाटक में दूल्हे और उसके परिवार को पुलिस में जाकर प्रकरण दर्ज करवाने के नाम पर इतना धमकाती थी, जिससे दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन की हर बात मान लेते थे। लगभग एक दर्जन से अधिक थानों में इस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो चुके थे, जो की अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। 

विज्ञापन


मालवा क्षेत्र में गैंग बनाकर कुंवारे लड़कों को शादी का झांसा देकर लूटने वाली एक इनामी लुटेरी दुल्हन को देवास पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, देवास के खोनपीरपिपल्या के युवक संदीप से दो लाख रुपये लेकर शादी करने के बाद भागी दुल्हन को भोरासा पुलिस ने तीन माह की कड़ी मशक्कत के बाद उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इस मामले में जनवरी माह में प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन के अन्य साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन लुटेरी दुल्हन पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उस पर 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

लुटेरी दुल्हन ने ऐसे बनाया था शिकार
बताया जाता है कि इस मामले में एक अन्य फरियादी रवि पिता कल्याण सिंह निवासी बड़वाया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राधिका उर्फ हिना निवासी उज्जैन और उसके अन्य साथियों ने मेरे साथ शादी का नाटक कर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उसके साथ में अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्होंने मुझसे शादी के नाम पर लाखों रुपये वसूले। यह प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने राधिका सहित अन्य आरोपी महेश पिता भगवान सिंह, राजेश उर्फ राजू पिता प्रेमलाल सुनहरे, धर्म सिंह उर्फ मोहन सिंह पिता गोकुल सिंह जादौन, अखिलेश पिता बद्रीलाल यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


मामले में मुख्य आरोपी राधिका फरार थी। पुलिस द्वारा राधिका की गिरफ्तारी के लिए की गई खोजबीन में पता चला था कि राधिका ने अन्य जिलों में भी इसी प्रकार शादी कर साथियों के साथ ठगी की है। पुलिस के अनुसार, राधिका शादी करने के बाद उनसे रुपये ऐंठ लेती थी और पुलिस में जाने की धमकी देती थी, जिससे लोग बदनामी के डर से केस दर्ज नहीं करवाते थे। मुखबिर की सूचना के बाद भोरासा पुलिस ने एकता नगर नीलगंगा थाना उज्जैन में दबिश दी, जहां राधिका अपने दोस्त के यहां रह रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बदनामी के डर से नहीं होता था प्रकरण दर्ज
बताया जाता है कि वैसे तो यह शादी शुरुआत से ही एक सौदे के तहत होती थी। लेकिन शादी के नाम पर वसूली करने के बाद भी दुल्हन की फितरत नहीं बदलती थी और वह किसी न किसी बहाने से पुलिस थाने पर जाकर ससुराल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का बहाना बनाकर शादी करने वाले परिवार से रुपये ऐंठ लेती थी। नई बहू द्वारा इस तरह की धमकी दिए जाने से ससुराल के लोग बदनामी के डर से अधिकतर लोग घबरा जाते थे और उसके द्वारा की गई डिमांड को पूरी कर देते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें