फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Accident: देवास रोड टोल नाके के पास हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jan 2024 01:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की परिजनों को सूचना दी। दस्तावेजों और बाइक नंबर से मृतक की पहचान राजेन्द्र पिता भैरूलाल (54) निवासी ज्ञानटेकरी उज्जैन के रूप में हुई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास रोड पर बीती रात बाइक सवार को तेजगति से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


नरवर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम देवासरोड और उज्जैन के बीच बने टोल नाके के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले दस्तावेजों और बाइक नंबर से मृतक की पहचान राजेन्द्र पिता भैरूलाल (54) निवासी ज्ञानटेकरी उज्जैन के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि राजेन्द्र पशु चिकित्सालय में कर्मचारी था। मवेशी संबंधी उपचार के ग्राम सेमलिया गया था। जहां से रात को वापस घर लौट रहा था। दुर्घटना अज्ञात वाहन से होना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें