फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नागदा के सरकारी उर्दू स्कूल में बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, अब आयोजक पर हुई एफआईआर

Sun, 15 Jan 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शासन की मनाही के बाद भी स्कूलों में बारात ठहराने और विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला नागदा में राजीव नगर के शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल में सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मंच लगाकर बार बालाओं का डांस करवाया। नागदा थाना पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित करने वाले सलमान पिता शेरू लाला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के नागदा में बार बालाओं का नृत्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदूवादी संगठन का आरोप है, 31 दिसंबर की रात को राजीव नगर के शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल में मंच बनवाकर बार बालाओं का डांस करवाया गया था। इसमें जहां एक ओर छोटे बच्चे शामिल हुए थे, वहीं वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद स्कूल की ओर से नागदा थाने को जांच के लिए आवेदन दिया गया। मामले में नागदा थाना पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित करने वाले सलमान पिता शेरू लाला के खिलाफ भादवि की धारा 294, 448 मे प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन





बार बालाओं के डांस का वायरल वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक बार बाला खुले मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन ने मोर्चा खोला तो स्कूल के जिम्मेदारों की नींद खुली। घटना के बारह दिन बाद 12 जनवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया, जिसमें लिखा गया कि स्कूल परिसर में अनाधिकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी सूचना बच्चों की ओर से दी गई। इधर, शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नागदा थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत मिली है। जिस पर ही प्रकरण दर्ज करने की यह कार्रवाई की गई है। 

हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भेरूलाल टाक ने यह कहा
हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भेरूलाल टाक ने बताया, 31 दिसंबर की रात को राजीव नगर क्षेत्र से यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र के उर्दू स्कूल में कोई आयोजन हो रहा है, जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। इसकी शिकायत हमने नागदा थाना पुलिस को की थी। भेरूलाल टाक ने बताया, उस समय हमें भी यह जानकारी नहीं थी कि बच्चों की शिक्षा स्थली पर इस तरह बार बालाएं डांस कर रही हैं। जब इस आयोजन का वीडियो वायरल हुआ तो हमने तत्काल शासकीय उर्दू स्कूल परिसर में बार बालाओं के डांस कराने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि यदि प्रशासन ने अब भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया तो शहर में पुराना इतिहास दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में बच्चे भी दिखे
वायरल वीडियो में आधा दर्जन युवतियां डांस करती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात ये कि उनका डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये स्कूली बच्चे थे या कोई और। वीडियो में बच्चों के सामने ही कुछ युवा युवतियों पर नोटों की बारिश कर रहे थे। इसके लिए बकायदा एक बड़ा मंच बनाया गया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें