फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बावर्ची बने अनिल फिरोजिया...अपने हाथों से खाना बनाया और बेटी को खिलाते हुए भी दिखाई दिए

Sat, 18 May 2024 09:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

परिवार के लिए सांसद अनिल फिरोजिया बावर्ची बन गए। साथ ही अपने हाथों से खाना बनाया और बेटी को खिलाते हुए भी दिखाई दिए, अब वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बेटी को खाना खिलाते हुए सांसद अनिल फिरोजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को अब तक आपने जनहित के कार्य करने के साथ ही भाषण देते हुए देखा होगा। लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के लिए बावर्ची बनकर खाना बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक ओर वे सब्जी बना रहे हैं तो दूसरी ओर रोटियां बेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो यहीं खत्म नहीं होता, इस वीडियो के आखिर में वे छोटी बेटी अहाना को हाथों से खाना खिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन




उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण के मतदान 13 मई 2024 सोमवार को संपन्न हो चुके हैं। इसके पहले तक तो प्रत्याशी लोगों से जनसंपर्क में जुटे रहे। लेकिन वर्तमान में अब अपना कुछ समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। सांसद अनिल फिरोजिया के परिवार के साथ बीताए कुछ ऐसे ही पलों का वीडियो इन दोनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर पर किचन में खाना बनाते हुए बावर्ची की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं और बेटी अहाना को हाथों से खाना भी खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जब फिरोजिया से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि राजनीति अपनी जगह है और परिवार को समय देना अलग बात है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मैंने अपने परिवार के लोगों के लिए खाना बनाया हो। पहले भी मैं बेटियों को अपने हाथों से खाना बनाकर खिला चुका हूं। आपने बताया कि वैसे तो मैं कुछ ज्यादा बनाना नहीं जानता, लेकिन फिर भी मुझे जो कुछ भी बनाना आता है, उसे मैं अच्छी तरह से बनाने का प्रयास करता हूं। जो भी हो फुर्सत के इस समय मैं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के सांसद अनिल फिरोजिया के इस वीडियो को शहरवासी काफी पसंद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें