फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विक्रमोत्सव में दिखेंगे आचार्य चाणक्य-आदिशंकराचार्य और राजा भोज, 14 से 21 मार्च तक होगा आयोजन

Thu, 09 Mar 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन शहर में आयोजित किए जा रहे समारोह के दौरान अब जल्द ही आचार्य चाणक्य-आदिशंकराचार्य और राजा भोज जैसी महान विभूतियां शहरवासियों को जीवन जीने की कला सिखाने के साथ ही ऐसे विचारों से अवगत कराएंगे, जिससे कि धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन को सरलता से जीया जा सके।
विज्ञापन
विक्रमोत्सव में दिखेंगे आचार्य चाणक्य-आदिशंकराचार्य और राजा भोज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) अंतर्गत विक्रम नाट्य समारोह का शुभारंभ 14 मार्च 2023 को शाम सात बजे कालिदास अकादमी परिसर में होगा। 14 से 21 मार्च तक चलने वाले इस समारोह के पहले दिन ''चाणक्य'' की प्रस्तुति होगी। फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर मनोज जोशी निर्देशित इस नाटक में वे खुद मंच पर दिखाई देंगे।

विज्ञापन


महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित आठ दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बैंगलुरू के सलाउद्दीन पाशा निर्देशित नाटक ''रामायण एवं श्रीमदभगवतगीता आन व्हील्स'' का मंचन होगा। 16 मार्च को भोपाल का नाट्य समूह एक रंग द्वारा ''स्कंदगुप्त'' की प्रस्तुति होगी। इस नाटक का निर्देशन जयंत देशमुख ने किया है। 17 मार्च को संजय मेहता निर्देशित ''आदिशंकराचार्य'' की प्रस्तुति होगी। 18 मार्च को उज्जैन के डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य निर्देशित नाटक ''कर्णभार'' दर्शकों को देखने मिलेगा।

19 मार्च को ''आदिविक्रमादित्य'' की प्रस्तुति होगी, जिसे मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल द्वारा तैयार किया गया है। 20 मार्च को दो नाटकों का मंचन होगा। पहला सतीश दवे निर्देशित ''सरमापणि'', दूसरा संजीव मालवीय निर्देशित ''राजा भोज''। जबकि विक्रम नाट्य समारोह के अंतिम दिन जयंत देशमुख निर्देशित ''गोविंदा'' की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में टीवी के जाने माने अभिनेता गोदान कुमार मंच पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें