फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल लोक में चालक की सूझबूझ से हादसा टला, ई-कार्ट के ब्रेक अचानक हो गए थे फेल

Wed, 31 Jul 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल लोक में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ई-कार्ट के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। एक महिला को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ई-कार्ट का ब्रेक फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास बनाए गए बाबा महाकाल के महाकाल लोक में अचानक ई-कार्ट के ब्रेक फेल हो गया। घटना के दौरान कई श्रद्धालु ई-कार्ट में बैठे हुए थे। लेकिन इसे ड्राइवर की सूझबूझ ही कहा जाएगा कि उसने जैसे-तैसे ई-कार्ट पर संतुलन बनाए रखा, जिससे कोई भी दुर्घटना घटित नहीं हुई।

विज्ञापन


हां यह बात जरूर है कि इस घटना के दौरान कुछ श्रद्धालु ई-कार्ट से कूद गए थे। जो कि इस घटना में जरूर घायल हुए हैं। यह घटना महाकाल लोक में घटित हुई, जिसकी जानकारी लगते ही एसडीएम धीरेंद्र पाराशर के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के जिम्मेदार तुरंत मंदिर पहुंच गए थे। लेकिन घटना में कितने लोग घायल हुए, किस को गंभीर चोट लगी, यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है। जिला चिकित्सालय पर इस घटना में घायल एक महिला जरूर पहुंची है, जिसका उपचार यहां पर किया जा रहा है। इस घटना में रिया पिता सुधाकर आठोले उम्र 20 वर्ष निवासी कोलार भोपाल के पैर में चोट आई है। जबकि श्री ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी लाल बाबा घायल हुए हैं।

एसडीएम ने कर लिया मोबाइल बंद
इस मामले की जानकारी लेने के लिए जब एसडीएम धीरेंद्र पाराशर से बात की गई तो पहले तो उन्होंने कहा कि मैं पूरे मामले की जानकारी लेकर आपको बताता हूं। लेकिन जब कुछ देर बाद उन्हें फोन लगाया गया तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें