फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: उज्जैन में 11 फीट के अजगर को वन विभाग ने आक्रोशित ग्रामीणों से बचाया, दमोह में मैरिज गार्डन में पायथन मिला

Fri, 11 Aug 2023 11:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: बड़नगर तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर खंडवासुरा गांव में वन विभाग की टीम ने एक 11 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया है। वहीं, दमोह के मड़ियादो में पांच फीट लंबा सांप मैरिज गार्डन में मिला है।
विज्ञापन
11 फीट का अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के साथ ही वन्य जीवों का जंगलों में विचरण शुरू हो गया है। उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के खंडवासुरा एवं अजनार गांव के बीच हनुमान मंदिर के पास अजगर ने एक बकरी का बच्चा निगल लिया था। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था, लेकिन जब इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों को न सिर्फ समझाया बल्कि इस अजगर का रेस्क्यू कर उसकी जान भी बचा ली। 
विज्ञापन


उज्जैन के डिप्टी रेंजर वन्य जीव मदन मौरे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़नगर तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर खंडवासुरा एवं अजनार गांव के पास एक अजगर ने बकरी का बच्चा निगल लिया है। इस पर रेस्क्यू दल के एक्सपर्ट दीपक शेर एवं वन विभाग की टीम रात में स्थल पर पहुंची थी। मंदिर से करीब 50 मीटर दूर अजगर बकरी का बच्चा निगलकर झाडियों में बैठा हुआ था। इस पर ग्रामीणों को समझाया गया कि अजगर यहां से जंगल में चला जाएगा। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश की स्थिति को देखते हुए टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने बकरी के बच्चे को पेट से वापस मुंह में लाकर बाहर निकाल दिया, बकरी का बच्चा मृत स्थिति में बाहर आया। अजगर को बॉक्स में रखकर उज्जैन जिला मुख्यालय लाया गया।

एशियन पायथन प्रजाति का है अजगर
अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. मुकेश जैन ने किया। अजगर एशियन पायथन प्रजाति का होकर नर व्यस्क है। उसकी लंबाई 11.7 फीट है और वजन 37 किलो है। अजगर पूर्णत: स्वस्थ है। डिप्टी रेंजर वन्य जीव मदन मौरे ने बताया कि यह अजगर गांव से कुछ दूरी पर बहने वाली चामला नदी से आया है। इस नदी में अजगर के रहवास की अनुकूल रेती एवं घास के साथ ही पोली मिट्टी होने से यहां हर वर्ष ही मानसून के मौसम में अजगर की उपस्थिति मिलती है। पिछले वर्ष पास के गांव से मादा पायथन एवं उसके साथ 5 बच्चे रेस्क्यू किए गए थे। इससे पूर्व भी कई बार विभाग रेस्क्यू कर चुका है। 
विज्ञापन


बकरी के मालिक को मिलेगा मुआवजा
मौरे ने बताया कि जिस ग्रामीण की बकरी के बच्चे को अजगर ने निगला है, उसे बड़नगर अनुविभाग के डिप्टी रेंजर के समक्ष आवेदन करने पर विभाग मुआवजा देगा। अजगर को डीएफओ के निर्देशानुसार खिवनी वन्य जीव अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मड़ियादो में पांच फीट लंबा अजगर मिला - फोटो : अमर उजाला
मैरिज गार्डन में पेड़ पर लिपटा मिला अजगर
दमोह जिले के मडियादो में गोस्वामी मैरिज गार्डन के बाजू से लगे एक पेड़ पर पांच फीट लंबा अजगर लिपटा हुआ था। जैसे ही लोगों ने अजगर को देखा उनकी सांस हलक में अटक गई। अजगर बड़ी जोर से फुंफकार रहा था, इसलिए लोग डर की वजह से यहां वहां भाग रहे थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने सर्प विशेषज्ञ नफीस खान को सूचना दी गई। नफीस ने मौके पर जाकर अजगर को पकड़ा और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
 
बता दें, मडियादो के आजू-बाजू काफी बड़ा जंगल है और यहां बड़ी संख्या में अजगर समेत कई प्रकार के जहरीले सर्प देखने मिलते हैं। इसी के चलते यह अजगर भी कहीं से निकलकर रहवासी इलाके में आ गया और मैरिज गार्डन के समीप लगे पेड़ से लिपट गया। लोगों ने समय पर इसे देख लिया और सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे जंगल में छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें