फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Accident News: दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 16 Jan 2024 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Accident News: जिले में बीती रात सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। दोनों दुर्घटना में वाहन अज्ञात होना सामने आय है। मरने वालों में एक मजदूर था और दूसरा मिस्त्री। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरिया में रहने वाला सुरेश पिता गंगाराम सोलंकी (48) मजदूरी करता था और कुछ सालों से मक्सी रोड पांड्याखेड़ी में निवास कर रहा था। रात में वह मंडी से मजूदरी कर बाइक से घर लौट रहा था। चिमनगंज थाने के सामने से मक्सी रोड की ओर जाने वाले मार्ग से गुजरते समय रणकेश्वर महादेव मंदिर के सामने उसे तेज गति से आये अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

विज्ञापन


परिजनों को दी गई सूचना
बता दें कि दुर्घटना में गंभीर घायल सुरेश का सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी।

बाइक सवार मिस्त्री घायल
वहीं आगर रोड ग्राम घौंसला में सोमवार रात बाइक सवार मिस्त्री और उसके साथी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मिस्त्री बगदीराम पिता पर्वतलाल परमार (40) निवासी कानड़ की मौत हो गई। उसके गांव का रहने वाला साथी मदनलाल घायल हुआ है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि बगदीराम और मदन पानबिहार आये थे, जहां से रात में लौटते वक्त दुर्घटना हुई है। मदनलाल की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें