फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में कर्ज से परेशान पुलिसकर्मी ने जहर खाया, एडिशनल एसपी के घर पर नाइट ड्यूटी में था पदस्थ

Thu, 23 Feb 2023 12:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में रहने वाले हरीश सक्सेना एडिशनल एसपी के निवास पर नाइट ड्यूटी में पदस्थ थे। हरीश ने हाटकेश्वर विहार में स्थित अपने मकान को लेकर कर्ज लिया था, जिसके कारण ही वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान के कर्ज से परेशान एक पुलिसकर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जिस समय पुलिसकर्मी ने ये कदम उठाया उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। परिजन पुलिसकर्मी को तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पुलिसकर्मी की मौत होने की बात कही। 
विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में रहने वाले हरीश सक्सेना एडिशनल एसपी के निवास पर नाइट ड्यूटी में पदस्थ थे। हरीश ने हाटकेश्वर विहार में स्थित अपने मकान को लेकर कर्ज लिया था, जिसके कारण ही वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। 

बताया जा रहा है कि हरीश का रिटायरमेंट नजदीक आ रहा था और वे होम लोन की किस्तों से कई दिनों से परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि जिस समय उन्होंने यह कदम उठाया तब घर पर कोई नहीं था। सभी बाहर गए हुए थे। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें