फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कहार समाज की परंपरागत लट्ठमार होली 12 मार्च को, ये लोग होंगे शामिल

Sat, 11 Mar 2023 09:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कहार समाज की लट्ठमार होली कल यानी 12 मार्च को खेली जाएगी। लट्ठमार होली कहार समाज की परंपरागत होली है। होली खेलने के बाद कहार समाज रामघाट तक गेर भी निकालेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में कहार समाज की लट्ठमार होली 12 मार्च को मनाई जाएगी। ये आयोजन कहार समाज शैक्षणिक सामाजिक युवा उत्थान समिति उज्जैन के तत्वावधान में किया जा रहा है। रविवार को शाम छह बजे लट्ठमार होली का आयोजन कहार समाज धर्मशाला, कहारवाड़ी पर किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए अध्यक्ष जितेन्द्र कहार और सचिव अनिल कहार ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारसचन्द्र जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह निर्णय समाज की बैठक में लिया गया।

इस लट्ठमार होली में महिलाएं बरसाने की तर्ज पर प्रतीकात्मक रूप से पुरुषों को लट्ठ मारकर होली खेलेंगे, जिसमें पुरुष-महिलाओं के लट्ठ से बचाव करते नजर आएंगे। उसके बाद पंच कार्यक्रम होगा, फिर रामघाट तक गेर निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें