फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बरसाना की तरह गोपाल मंदिर में रंगपचमी पर टमाटर से होली खेलेंगे शहरवासी

Fri, 10 Mar 2023 10:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर साल की तरह इस साल भी गोपाल मंदिर में रंगपंचमी का उत्सव मनाने के लिए रापट रोलिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरी तरह से देशी होली खेली जाएगी जिसमें टमाटरों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर साल की तरह इस साल भी गोपाल मंदिर में रंगपंचमी का उत्सव मनाने के लिए बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए रापट रोलिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरी तरह से देशी होली खेली जाएगी। रविवार  सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रापट रोलिया में हजारों की तादाद में लोग गोपाल मंदिर पर होली खेलने आएंगे। पूरे शहर में स्वर्णिम भारत मंच का यह एकमात्र ऐसा आयोजन है जिसमें टमाटर की होली खेली जाती है।

विज्ञापन


संस्था के सदस्य दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा वृंदावन की तर्ज पर उज्जैन के गोपाल मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगपंचमी पर रापट रोलिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बरसों पहले गोपाल मंदिर में होली खेली जाती थी, धीरे-धीरे सारे आयोजन शहर के बाहर होने लगे। इस कारण भगवान श्री कृष्ण के आंगन में सन्नाटा रहता था। कुछ वर्षों से स्वर्णिम भारत मंच इस परंपरा को शुरू करते हुए रंगपंचमी पर मालवी रापट रोलिया का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में टमाटर की होली खेली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें