फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: करवाचौथ पर सूर्य से दमके महाकाल, भस्म आरती में बाबा के सूर्य स्वरूप का भक्तों ने लिया लाभ

Sun, 20 Oct 2024 08:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में करवाचौथ के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष सूर्य स्वरूप में शृंगार किया गया। रविवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर महाकाल को चंद्र और त्रिपुंड के साथ फूलों की माला पहनाई गई। भस्मारती के दौरान इस दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त अभिभूत हो गए। मंदिर के पुजारी ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण करवाया।
विज्ञापन
करवाचौथ पर सूर्य से दमके बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में करवाचौथ के दिन भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का सूर्य बनाकर आलौकिक स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को चन्द्र और त्रिपुंड लगाकर फूलों की माला से शृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वो देखते ही रह गया। रविवार को भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। उसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार पर रविवार बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। रविवार करवा पूजन के दिन बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ अलग ढंग से शृंगारित हुए। करवा पूजन के दिन उन्हें सूर्य से सजाया गया और साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई। फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) लखन पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर परिवारजनों के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रोटोकॉल प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा और सह प्रभारी सौरभ ओझा द्वारा श्री पटेल का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मंत्री कुंवर विजय शाह ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर परिवारजनों के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ और समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा लोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें